स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लिया

रायपुर । शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस के आडिटोरियम में आयोजित इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और चिकित्सकों से आम जन के स्वास्थ्य को देखते हुए निस्वार्थ भाव से काम करने का आग्रह किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर में 200 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, रायपुर के मेकाहारा में 700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन अस्पताल भवन का निर्माण किया जा रहा है।

इसके अलावा, उन्होंने बताया कि चार नवीन मेडिकल कालेजों के लिए 1 हजार 20 करोड़ का ई टेंडर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से एक वर्ष के भीतर 8 सौ से ज्यादा चिकित्सा अधिकारियों, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर संचालन एवं क्रियान्वयन के जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि आम जन तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुनिश्चित होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *