छत्तीसगढ़ के चर्चित DMF घोटाला मामले में निलंबित IAS रानू साहू और माया वारियर की मुश्किलें बढ़ गई हैं

छत्तीसगढ़ के चर्चित DMF घोटाला मामले में निलंबित IAS रानू साहू और माया वारियर को कोर्ट में पेश किया गया. दोनों आरोपियों को ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने दोनों की न्ययिक रिमांड बढ़ा दी है. अब 17 दिसंबर तक दोनों की न्यायिक रिमांड बढ़ गई है.

इस मामले में रानू साहू के कथित सहयोगी मनोज द्विवेदी को भी आज कोर्ट में पेश किया गया. मनोज द्विवेदी पर रानू साहू के साथ मिलकर NGO के माध्यम से DMF के करोड़ों रुपए गबन का आरोप है.

रानू साहू जून 2021 से जून 2022 तक कोरबा में कलेक्टर थीं और इसके बाद फरवरी 2023 तक वह रायगढ़ की भी कलेक्टर रहीं. इस दौरान माया वारियर भी कोरबा में पदस्थ थीं. कलेक्टर रानू साहू से करीबी संबंध होने के कारण कोयला घोटाले को लेकर माया वारियर के दफ्तर और घर में ED ने छापा मारा था.

DMF की बड़ी राशि आदिवासी विकास विभाग को प्रदान की गई थी, जिसमें घोटाले का आरोप है. इसका प्रमाण मिलने के बाद ED ने माया वारियर को भी गिरफ्तार किया गया है.

इस मामले में ईडी ने अपनी जांच रिपोर्ट में पाया है कि टेंडर की राशि का 40% सरकारी अफसर को कमीशन के रूप में दिया गया है. प्राइवेट कंपनियों के टेंडर पर 15 से 20% अलग-अलग कमीशन सरकारी अधिकारियों ने ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *