छत्तीसगढ़ में प्रभारी सचिवों की नियुक्ति, विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए बड़ा कदम

Raipur । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार, राज्य के सभी जिलों में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त किए गए हैं। इन प्रभारी सचिवों की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने संबंधित जिलों में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की सतत् मॉनिटरिंग करें और विकास कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

इन प्रभारी सचिवों को प्रतिमाह कम से कम एक बार अपने प्रभार जिले का भ्रमण करना होगा और विकास कार्यों की समीक्षा करनी होगी। इसके अलावा, उन्हें अपने भ्रमण के संबंध में एक संक्षिप्त टीप प्रतिमाह मुख्य सचिव को प्रस्तुत करनी होगी।

इन प्रभारी सचिवों की नियुक्ति के साथ ही, राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि विकास कार्यों को गति मिले और राज्य के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें।

प्रभारी सचिवों की सूची:

  • अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले – धमतरी जिला
  • अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू – दुर्ग जिला
  • ऋचा शर्मा – रायपुर जिला
  • मनोज कुमार पिंगुआ – बिलासपुर जिला
  • प्रमुख सचिव निहारिका बारिक – महासमुंद जिला
  • प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा – जांजगीर-चांपा जिला
  • सचिव रोहित यादव – कोरबा जिला
  • सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह – बस्तर जिला
  • सचिव परदेशी सिद्धार्थ कोमल – बलौदाबाजार-भाटापारा जिला
  • सचिव अविनाश चंपावत – राजनांदगांव जिला
  • सचिव श्री प्रसन्ना आर. – कबीरधाम जिला
  • सचिव अम्बलगन पी. – जशपुर जिला
  • सचिव सुश्री आर शंगीता – सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला
  • सचिव रजत कुमार – रायगढ़ जिला
  • सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो – नारायणपुर जिला
  • सचिव श्री एस. प्रकाश – कोरिया जिला
  • सचिव श्री अंकित आनंद – बालोद जिला
  • सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना – बेमेतरा जिला
  • सचिव श्री भुवनेश यादव – सूरजपुर जिला
  • सचिव श्री एस. भारतीदासन – मुंगेली जिला
  • सचिव शम्मी आबिदी – कांकेर जिला
  • सचिव हिमशिखर गुप्ता – गरियाबंद जिला
  • सचिव मो. कैसर अब्दुलहक – गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला
  • सचिव श्री यशवंत कुमार – बलरामपुर-रामानुजगंज जिला
  • सचिव श्री भीम सिंह – कोण्डागांव जिला
  • सचिव शिखा राजपूत तिवारी – खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला

. सचिव श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा – सुकमा जिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *