पंजीयन से वंचित कृषक ने जनदर्शन में लगाई गुहार

छात्रा ने छात्रावास में प्रवेश दिलाने दिया आवेदन

जनदर्शन में आज 130 आवेदन प्राप्त हुए

दुर्ग, । कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आज एडीएम श्री अरविंद एक्का जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहंुचे लोगांे से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। डिप्टी कलेक्टर श्री हितेश पिस्दा भी जनदर्शन में मौजूद थे। जनदर्शन में आज 130 आवेदन प्राप्त हुए।
ग्राम रेंगा कठेरा निवासी कृषक ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ऋण पुस्तिका मंे त्रुटि सुधार किया गया, जिसके कारण पंजीयन कराने में विलम्ब हो गया। धान की फसल विक्रय करने के लिए पंजीयन दर्ज कर टोकन दिलाने गुहार लगाई। इस पर एडीएम ने तहसीलदार पाटन को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
कोडिया निवासी छात्रा ने शिक्षा प्रदान करने आदिम जाति विभाग द्वारा संचालित विज्ञान विकास केन्द्र के छात्रावास में प्रवेश दिलाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वह शासकीय विश्वनाथ यादव राव तामस्कर कामर्स एवं कला महाविद्यालय में अध्यनरत है। गांव महाविद्यालय से 25 किलोमीटर दूरी पर है। सुबह की क्लास होने के कारण बस की सुविधा नही मिल पाती। आर्थिक स्थिति भी इतनी अच्छी नही है कि वह गाड़ी खरीद सके। इस पर एडीएम ने आदिम जाति विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
वार्ड-34 भिलाई वार्डवासियों ने आबादी क्षेत्र में किए जा रहे पशुपालन की शिकायत की। उन्होंने बताया कि मिलन चौक स्कूल के सामने घनी आबादी वाले क्षेत्र में गाय और बकरी पालन किया जा रहा है, जिससे यहां पर निवास करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थान पर सार्वजनिक कुंआ है, जिसका पानी रहवासियों द्वारा उपयोग में लाया जाता है। पशुपालन किए जाने के कारण गंदगी पूरा कुंए में चला जाता है, जिसके कारण पानी दूषित हो गया है। इस पर एडीएम ने पशुपालन विभाग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
धमधा निवासी ने शासकीय घास जमीन में गोबर खाद गढ्ढ़ा को बंद करने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 10 में ओम सांई संस्कृत विद्यालय के बाजू में शासकीय भूमि आम रस्ता में गोबर खाद गढ्ढा बनाया गया है, जिससे उक्त खाद गढ्ढा के दुर्गन्ध से आस-पास के रहवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही आम रास्ता से लगे होने के कारण गंभीर दुर्घटना होने की आशंका भी बनी रहती है। इस पर एडीएम ने संबंधित अधिकारी को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *