संजय मल्होत्रा होंगे आरबीआई के नए गवर्नर, शक्तिकांत दास की जगह लेंगे

नई दिल्ली। राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को आरबीआई का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। वे मौजूदा आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 10 दिसंबर को पूरा हो रहा है।

संजय मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया है। मल्होत्रा ने पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, आईटी और माइंस जैसे विभागों में 30 साल से अधिक समय तक सेवा दी है।

मल्होत्रा को साल 2022 में डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) के सचिव के रूप में नामांकित किया गया था। नवंबर 2020 में वे आरईसी के चेयरमैन और एमडी बने थे। इससे पहले वे ऊर्जा मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *