
रायपुर । रायपुर के घड़ी चौक में सोमवार को एक ई-रिक्शा ऑटो चालक ने दूसरे ऑटो चालक पर कैंची से हमला कर दिया, जिसमें ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद ऑटो चालकों ने बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, रायपुर के घड़ी चौक में आज नशे में धुत्त एक ई-रिक्शा ऑटो चालक ने दूसरे ऑटो चालक को कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में खून से लतपथ ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर मौजूद ऑटो चालकों ने बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की जांच में जुट गई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।