धमतरी में हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नहर में मिली थी लाश

धमतरी ।धमतरी के ग्राम सिर्री पुल में मिली लाश की हत्या के आरोपी को पुलिस चौकी बिरेझर और सायबर टीम ने गिरफ्तार किया है। 9 अक्टूबर को ग्राम सिर्री रोड बड़े नहर पानी में अज्ञात शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि शव ग्राम कण्डेल निवासी किशोर साहू (22) का है। शव के दोनों हाथ पीछे से और दोनों पैर बंधे हुए थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी, जिसमें मृतक के परिजन और दोस्तों से पूछताछ की गई।

मृतक के दोस्त ने बताया कि वह ग्राम गागरा निवासी मुकेश साहू के साथ अंतिम बार देखा था। पुलिस ने मुकेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *