रायपुर में अवैध शराब की तस्करी में गिरफ्तार हुई गुड़िया उर्फ अफसाना बी

रायपुर । रायपुर की गोलबाजार पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के आरोप में गुड़िया उर्फ अफसाना बी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दाई कोरा भवन के पास एक महिला अवैध शराब रखी है और बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने मुखबीर की मदद से आरोपी को पहचान कर गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 110 पौवा देशी शराब और 330 रुपये नकद मिले। आरोपी ने शराब रखने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाया।

आरोपी गुड़िया उर्फ अफसाना बी पति शेख हासिम (35) निवासी गुप्ता बिल्डिंग, मोतीबाग चौक, रायपुर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *