रतन टाटा का निधन: देश ने खोया अपना ‘रत्न’, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नई दिल्ली । टाटा समूह के दिग्गज कारोबारी रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वर्ली श्मशान घाट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अभिनेता राजपाल यादव ने कहा, “रतन टाटा ने मुझे सिखाया कि लोगों की भलाई और सामाजिक कल्याण के लिए व्यवसाय कैसे चलाया जाता है।”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “देश में उद्योग जगत को आगे बढ़ाने में उनका बहुत बड़ा योगदान था।”

गुजरात सरकार ने रतन टाटा के सम्मान में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा, “वो सादगी और विनम्रता के प्रतीक थे…उनकी सोच बहुत अच्छी थी…वो सबको कहते थे कि अगर उद्योग लगाना है या व्यापार करना है तो सबसे पहले राष्ट्रहित आपका होना चाहिए…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *