रायपुर में सशस्त्र सैन्य समारोह का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया उद्घाटन

रायपुर । राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में भव्य सशस्त्र सैन्य समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, गृह मंत्री विजय शर्मा समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समारोह में भारतीय सैनिकों के आधुनिक हथियार और उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिनमें स्ट्रेला 10 एम, टी- 90 भीष्म टैंक, जेडीयू 23 गन और 105 आर्टिलरी एमएम लाइट फील्ड गन शामिल हैं। इसके अलावा, विशेष बल कमांडो द्वारा स्लिडरिंग प्रदर्शन, बाइक शो और घुड़सवारी प्रदर्शन भी दिखाया जाएगा। यह आयोजन 5 से 6 अक्टूबर तक दो दिवसीय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *