
धमतरी । धमतरी के पंडित रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में प्रदेश के सबसे बड़े जल महोत्सव जल जगार का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने कहा कि जल संरक्षण की दिशा में यह महोत्सव एक महत्वपूर्ण कदम है।
महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं, जिनमें कयाकिंग, स्वींमिंग, बनाना राईड, फ्री स्टाईल स्वीमिंग, फ्लैग् रैन, थ्रो रो, रिवर क्रॉसिंग शामिल हैं। इसके अलावा, जल जागरुकता के लिए स्लोगन, कविता आदि से युक्त बैनर पोस्टरों से कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है।
महोत्सव के लिए गंगरेल बांध में लाइफ जैकेट, मेडिकल किट सहित सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित किए गए हैं। विशाल जलसंग्रह में विभिन्न प्रकार के जेटस्की, बनाना राइड बोट, कयाकिंग नाव आदि की व्यवस्था की गई है।