
जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक बड़े फाइनेंस घोटाले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने स्पंदन इसफुर्ती फाइनेंस लिमिटेड के ग्राहकों के लोन की किस्त की राशि 2.74 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
मामले की जांच में पता चला कि आरोपियों ने बैंक में किस्त की राशि जमा नहीं की और खुद गबन कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 754/24 धारा 409,34 भादवि के तहत कार्यवाही की और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र कुमार पटेल, आशीष चौहान और सूरज चौहान शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया। मामले की जांच अभी भी जारी है।