
कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की तीर से गला रेतकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
घटना का मामला
यह घटना श्यांग थाना अंतर्गत ठेंगरीमार गांव में हुई। जगन्नाथ मंझवार (37 वर्ष) अपने परिवार के साथ रहता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक 12 वर्षीय पुत्र और बूढ़ी मां इतवारो बाई भी रहती थीं।
विवाद और हत्या
सोमवार की शाम जगन्नाथ और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई शुरू हुई। पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता देख जगन्नाथ की मां पोते को लेकर घर से बाहर चली गई। उसके कुछ देर बाद जब आकर देखी तो उसके होश उड़ गए। घर में बेटे और बहू की लाश पड़ी हुई थी।
पुलिस जांच
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि पति-पत्नी की लाश एक ही कमरे में पड़ी हुई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पारिवारिक विवाद के चलते जगन्नाथ ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना स्थल से पुलिस ने खून से सने तीर-कमान बरामद किए हैं।