शैक्षणिक संस्थानों के पास तंबाकू दुकानों पर कार्रवाई,8 दुकानें हुई सील

बिलासपुर । कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों के 100 मीटर के दायरे में पान ठेलों और दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। एसडीएम और तहसीलदार अतुल वैष्णव ने निगम की टीम के साथ मिलकर कोनी परिक्षेत्र में आठ दुकानों को सील कर दिया।

दुकानदारों के लिए सख्त संदेश

अधिकारियों ने ग्राहक बनकर दुकानों का निरीक्षण किया और जर्दे व तंबाकू उत्पादों की मांग की। जब दुकानदारों ने उन्हें ये उत्पाद बेचे, तो अधिकारियों ने मौके पर ही कार्रवाई शुरू कर दी। यह कदम उन दुकानदारों के लिए एक सख्त संदेश था जो नियमों की अनदेखी कर रहे थे। एसडीएम अतुल वैष्णव ने बताया कि कई दुकानों में तंबाकू उत्पाद बेचे जा रहे थे, जबकि इन स्थानों के 100 मीटर के दायरे में इस तरह के उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *