
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को चार आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया था, लेकिन उसे जारी होने के महज एक घंटे के भीतर बदल दिया गया है। संशोधित आदेश में आईएएस जनक प्रसाद पाठक को बिलासपुर आयुक्त के बजाय आयुक्त उच्च शिक्षा बनाया गया है।
वहीं, रायपुर आयुक्त महादेव कावरे को बिलासपुर संभागायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह बदलाव राज्य शासन की आवश्यकताओं और प्रशासनिक सुविधा के मद्देनज़र किया गया है। इस संशोधित आदेश से प्रशासनिक ढांचे में बदलाव होगा और नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
