
गोविंदा चौहान । भिलाई। अमानत में खयानात का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 407 के तहत जुर्म दर्ज किया है।खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि रायपुर निवासी सुनैना महाशय ने शिकायत किया है कि पति रमेश महाशय गाड़ी चलाने का काम करते हैं। न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के सर्वेयर उत्कर्ष सिंगवेकर से एक्सीडेंटल वाहन टाटा पीबी 02 डी एफ 6595 को 6 लाख 80 हजार रुपए में क्रय किया था। सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने उक्त वाहन को राजेश पटेल के यार्ड में 150 रुपए प्रतिदिन किराए पर खड़ी कर दिए थे। जिसे आरोपी विशाल शाही बिना इन लोगों को सूचना दिए ही ट्रक को लेकर चला गया। जिसका उपयोग कर रहा था।