दुर्ग में एसटीएफ जवानों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, मंत्री गजेन्द्र यादव रहे मुख्य अतिथि

दुर्ग । दुर्ग पुलिस द्वारा साइबर जागृति अभियान के तहत एसटीएफ के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल सतर्कता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस लाइन दुर्ग के दधीचि प्रशिक्षण हॉल में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

प्रशिक्षण के दौरान फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया ठगी, ओटीपी फ्रॉड और ऑनलाइन वित्तीय अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। साथ ही साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और ओटीपी, पिन, पासवर्ड व बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने की अपील की। वहीं एसएसपी विजय अग्रवाल ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में एसटीएफ जवानों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और मंत्री गजेन्द्र यादव ने जवानों के साथ सामूहिक सेल्फी भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *