वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

भिलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित “वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा यात्रा – जल जन एवं सेवा संकल्प यात्रा” को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई,दुर्ग एवं राजनंदगांव जिला की महत्वपूर्ण बैठक आज भिलाई भाजपा जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री बिहार से पधारे श्री सिद्धार्थ शंभू जी ,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी,वैशाली नगर विधायक श्री राकेश सेन जी एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा जी एवं भाजयुमो जिला प्रभारी श्रीमती दीक्षा अग्रवाल जी ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रम की तैयारियों एवं संगठनात्मक रणनीति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जन्मभूमि वडनगर से कर्मभूमि वाराणसी तक निकाली जा रही यह ऐतिहासिक बाइक सेवा यात्रा युवा शक्ति, राष्ट्रसेवा और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। इस यात्रा के अंतर्गत भिलाई जिला में होने वाले लाभार्थी सम्मेलन को भव्यता एवं दिव्यता प्रदान करने हेतु कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

जिला अध्यक्ष श्री सौरभ जायसवाल जी ने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक यात्रा के स्वागत एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ जुटेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में भाजपा जिला महा मंत्री श्री मनीष अग्रवाल जी,सुषमा जेठानी जी,दुर्ग महामंत्री विनोद अरोरा जी,राजनांदगांव महामंत्री श्री सौरभ कोठारी, भाजयुमो दुर्ग जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह ,महामंत्री अनिकेत यादव,आरुणि दानी,भाजयुमो राजनांदगांव महामंत्री नोमेष वर्मा, भिलाई जिला में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *