
रायपुर । राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग विधानसभा थाना पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।