सुपेला में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बड़ा धारदार हथियार और चापड़ बरामद


Durg l दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है, जहां सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला स्लॉटर हाउस सुपेला के पास का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक हाथों में धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों और कचरा फेंकने पहुंचे लोगों को डरा-धमका रहे हैं।

सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय एस. जोसवा राज और 30 वर्षीय बी. डेविड के रूप में हुई।

तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक बड़ा धारदार हथियार और एक चापड़ बरामद किया गया, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।

आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

दुर्ग पुलिस ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर भय का माहौल बनाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *