अवैध शराब और पशु तस्करी पर सख्ती – 3 वाहन राजसात



दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब परिवहन और पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 वाहनों को राजसात (सरकारी कब्जे में) कर लिया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधीश द्वारा की गई।
इस कार्रवाई में थाना जामुल के 2 और थाना रानीतराई के 1 मामले शामिल हैं। इन सभी मामलों में पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था और वाहनों को जब्त किया गया था।
मामलों का विवरण:
थाना जामुल (अपराध क्रमांक 162/2021)
2 मई 2021 को एक आइसर वाहन (CG-07/BS-1180) में अवैध शराब ले जाते पकड़ा गया था।
थाना जामुल (अपराध क्रमांक 348/2024)
17 सितंबर 2024 को पिकअप वाहन (CG-07/CN-2670) में अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी की जा रही थी।
थाना रानीतराई (अपराध क्रमांक 52/2024)
15 अप्रैल 2024 को अशोक लीलैंड ट्रक (UP-11/CT-5490) में मवेशियों की तस्करी पकड़ी गई थी।
इन सभी मामलों में पुलिस ने विधिवत रिपोर्ट पेश की, जिसके बाद सुनवाई कर तीनों वाहनों को राजसात करने का आदेश दिया गया।
जप्त वाहन:
आइसर – CG-07/BS-1180
पिकअप – CG-07/CN-2670
अशोक लीलैंड ट्रक – UP-11/CT-5490

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *