सेवानिवृत्त 8 कर्मचारियों को निगम ने दी ससम्मान विदाई

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में आज मुख्य कार्यालय सभागार कक्ष में सेवानिवृत्त होने वाले 8 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल एवं श्रीफल भेंट कर उनके सेवाकाल में किये गये कार्यों की सराहना की गई।
इस अवसर पर निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के निर्देशानुसार उपायुक्त डी के कोसरिया एवं सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को याद करते हुए उनके उज्जवल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में भावुक माहौल देखने को मिला, जहां सहकर्मियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। सेवानिवृत्त होने वाले मुख्य अभियंता भागीरथ वर्मा, सहायक ग्रेड-02 उत्तम कुमार साहू, कारपेन्टर अनुरूद्व सिंह यादव, सहायक मिस्त्री जंगली, सफाई कामगार जी चिनैया, जोहरिक राम, गरीबा राम देवांगन एवं बेदलाल टंडन हैं।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण से ही निगम की कार्यप्रणाली मजबूत होती है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दीर्ध सेवाकाल की सराहना करते हुए अनके आगामी जीवन के लिए मंगलकामनाएं एवं शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह में निगम के उद्यान सह जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू, सहायक अधीक्षक शालिनी गुरव, शशिभूषण मोहंती, वामन राव, राज सच्चर, नवीन साहू, उन्मेश साहू, शंकर साहनी, दशरथ ध्रुव, हेमचंद्र बंजारे, सेवानिवृत्त कर्मचारी श्रवण ठाकुर सहित निगम कर्मचारी एवं संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *