
दुर्ग ।
नंदिनी नगर पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से कुल ₹41,240 नगद, 3 मोबाइल फोन और सट्टा से जुड़ी सामग्री जब्त की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सट्टा चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों जगह दबिश दी और आरोपियों को सट्टा खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
इस मामले में अपराध क्रमांक 93/2026, 94/2026 और 95/2026 के तहत धारा 4(क) जुआ एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
घटनास्थल
• ग्राम बानबरद, वार्ड क्रमांक 15
• वार्ड क्रमांक 08, अहिवारा
• वार्ड क्रमांक 03, जयस्तंभ चौक अहिवारा
आरोपी
1 ज्ञनिक निर्मलकर (68 वर्ष), निवासी ग्राम बानबरद, वार्ड 15
2 विश्वनाथ साहू (45 वर्ष), निवासी वार्ड 08, अहिवारा
3 करन सिंह मारकण्डे (24 वर्ष), निवासी वार्ड 03, जयस्तंभ चौक अहिवारा
जब्त सामग्री
• नगद ₹41,240
• 3 मोबाइल फोन
• सट्टा पट्टी और अन्य सामग्री
• कुल कीमत लगभग ₹67,000
कार्रवाई का कारण
अवैध तरीके से पैसा कमाने के लिए जुआ और सट्टा संचालित किया जा रहा था।