भिलाई में देर रात हंगामा: कार से कुचलने की कोशिश, कई वाहन तोड़े—आरोपी गिरफ्तार



(भिलाई)। आम्रपाली वनांचल सिटी कॉलोनी में देर रात एक व्यक्ति ने जमकर उत्पात मचाते हुए कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और एक युवक को कार से कुचलने की कोशिश की। जामुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 28 मार्च की रात करीब 2:30 बजे की है। कॉलोनी निवासी मंजीत सिंह के अनुसार, आरोपी लखन साहू ने उनकी स्कॉर्पियो (CG 04 NR 9009) को चालू कर आसपास खड़ी 5-6 गाड़ियों को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया। शोर सुनकर जब मंजीत सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी को रोकने का प्रयास किया, तो उसने जान से मारने की नीयत से उन पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि समय रहते हट जाने से कोई जनहानि नहीं हुई।
सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
आरोपी:
लखन साहू (55 वर्ष), निवासी कोहका, भिलाई
जब्ती:
स्कॉर्पियो वाहन (CG 04 NR 9009)
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने आक्रोश और असामाजिक प्रवृत्ति के चलते इस घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *