पुरानी रकम की वसूली विवाद में युवक की मौत, फरार 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग । दिनांक 25.01.2026 को थाना सुपेला से प्राप्त मर्ग डायरी के आधार पर मृतक ऋषि निर्मलकर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट, मर्ग पंचनामा, गवाहों के कथन तथा स्पर्श अस्पताल की डेथ समरी के अवलोकन से यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 24.01.2026 को होटल 36 इन, इंदिरा मार्केट, दुर्ग में पुराने पैसों की वसूली की बात को लेकर आरोपियों द्वारा मृतक के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई थी। मारपीट से आई गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान मृतक की मृत्यु हो गई।
उक्त तथ्यों के आधार पर थाना सिटी कोतवाली, दुर्ग में अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 103, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। शेष फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी, जिन्हें दिनांक 02.02.2026 को सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर उन्हें भी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
घटनास्थल :
होटल 36 इन, इंदिरा मार्केट, दुर्ग
आरोपियों का विवरण :
1 प्रशांत राव, उम्र 26 वर्ष, निवासी ओम नगर उरला, दुर्ग (पूर्व में गिरफ्तार)
2 लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे, उम्र 18 वर्ष 04 माह, निवासी 3 जयंती नगर, दुर्ग (पूर्व में गिरफ्तार)
4 काके उर्फ हरविंदर सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी कैलाश नगर, दुर्ग
5 मेजर सिंह सागर उर्फ राज सिंह सागर, उम्र 19 वर्ष, निवासी गुरूनानक नगर, दुर्ग
6 अंकित झा, उम्र 22 वर्ष, निवासी बेलूर हाउसिंग, हावड़ा (प.ब.), हाल मुकाम दीपक नगर, दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *