
दुर्ग । दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के अंतर्गत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मोहन नगर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के अवैध विक्रय में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी।
संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 30.01.2026 को थाना मोहन नगर क्षेत्र में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट का अवैध रूप से विक्रय किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी नितेश यादव को पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट अल्प्राजोलम के 13 पैकेट, कुल 195 टेबलेट (अनुमानित कीमत ₹78,000/-) तथा बिक्री की नगद राशि ₹500/- जप्त की गई।
इस संबंध में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 8, 22, 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। विवेचना के दौरान आरोपी नितेश यादव के कथन के आधार पर उसके बिक्री पार्टनर खुर्शीद आलम की पहचान की गई, जिसे पतासाजी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
घटनास्थल :
सब्जी मंडी के पास, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग
आरोपी :
नितेश यादव
खुर्शीद आलम, निवासी खुर्सीपार
जप्त सामग्री :
▪️ प्रतिबंधित नशीली टेबलेट अल्प्राजोलम – 13 पैकेट (कुल 195 टेबलेट)
▪️ नगद रकम ₹500/-
सराहनीय भूमिका :
इस कार्रवाई में थाना मोहन नगर पुलिस टीम की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई सराहनीय रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें तथा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी जानकारी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।