निर्माणाधीन इमारत में युवक का फांसी लगाकर आत्महत्या, कारणों की तलाश में पुलिस

भिलाईनगर, 19 नवंबर। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक निर्माणाधीन इमारत में शांति नगर निवासी 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है और मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि शांतिनगर सड़क 9 का रहने वाला गणेश गुप्ता सुबह घर के पास स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में फंदे से झूलता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है और परिजनों व परिचितों से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *