इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर लिव-इन में रहे नाबालिग जोड़ा — दिल्ली भागने से पहले दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़ा



दुर्ग। जीआरपी दुर्ग ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर एक किशोर और किशोरी को पकड़ा, जो दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि दोनों नाबालिग हैं और पिछले एक महीने से कातुलबोड क्षेत्र में किराए के मकान में लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे।

दोनों को चाइल्ड लाइन दुर्ग के सुपुर्द कर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया गया। समिति ने दोनों को अलग-अलग आश्रय गृह भेज दिया है। समिति के अध्यक्ष राकेश साहू ने बताया कि नाबालिग युवती को बालिका गृह राजनांदगांव और नाबालिग युवक को दुर्ग के आश्रय गृह में रखा गया है। दोनों के स्वजन को सूचना दे दी गई है।

जानकारी के मुताबिक किशोर दिल्ली का रहने वाला मुस्लिम युवक है, जबकि किशोरी दुर्ग की निवासी है। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। युवक दुर्ग आया और दोनों पिछले एक महीने से साथ रह रहे थे। बताया गया कि दोनों होटल में काम करते थे, पर किराया न भर पाने के कारण दिल्ली भागने की योजना बना रहे थे, जहां किशोर की मां रहती है। मंगलवार सुबह दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने दोनों को पकड़ लिया और चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *