
▫️ थाना सुपेला क्षेत्र का मामला
▫️ पुरानी वाद-विवाद के चलते युवक पर किया गया था जानलेवा हमला
▫️ मुख्य आरोपी दिनेश सिंह को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया
▫️ तीन अन्य आरोपियों को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार
दुर्ग । दिनांक 30.04.2025 को प्रार्थी बजरंगी लाल सिंह की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 495/2025 धारा 109(1), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले में आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने गुस्से में आकर बकरा काटने वाले चापड़ से राहुल उर्फ रहुलिया पर जानलेवा हमला किया, जिसमें गर्दन और सिर पर गंभीर वार कर आरोपी फरार हो गए थे।
पुलिस द्वारा की गई विवेचना के बाद रोहित तिवारी, सुरत उर्फ बिल्ली साहनी एवं सूरज गुप्ता को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, मुख्य आरोपी दिनेश सिंह फरार था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी।
दिनांक 21.07.2025 को आरोपी दिनेश सिंह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
▪️ दिनेश सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी संजय नगर, सुपेला
पुलिस टीम का योगदान:
इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, उप निरीक्षक दीपक चौहान, आरक्षक रविन्द्र बांधव एवं कमलनारायण साहू का सराहनीय योगदान रहा।