रायपुर में शराबी ड्राइवर की लापरवाही: अनियंत्रित हाथी वैन ने कई ठेलों को ठोका, 4-5 राहगीर घायल

रायपुर । रायपुर के गुढ़ियारी में आज शाम एक बड़ा हादसा हुआ। एक शराबी ड्राइवर ने अनियंत्रित हाथी वैन चलाकर कई ठेलों को ठोक दिया और 4-5 राहगीरों को हल्की चोट पहुंचाई। यह हादसा भारत माता चौक से केनरा बैंक के सामने तक हुआ।

हादसे के बाद लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह हादसा शराबी ड्राइवर की लापरवाही का नतीजा है, जिसने कई लोगों की जान जोखिम में डाल दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *