भिलाई और रिसाली के उप अभियंता समते राज्यभर में 50 का हुआ तबादला

गोविंदा चौहान । भिलाई । नगरीय निकाय प्रशासन में आज फिर व्यापक फेरबदल किया गया है. इस बार 50 से अधिक उप अभियंता इधर-उधर किए गए हैं, जिसमें नगर पालिक निगम भिलाई और रिसाली नगर निगम समेत पाटन नगर पंचायत के सब इंजीनियर शामिल हैं. इससे पहले स्वास्थ्य अधिकारियों का भी बल्क में ट्रांसफर आदेश जारी हुआ था। उस दौरान भिलाई निगम के स्वास्थ्य अधिकारी धमेंद्र मिश्रा को दुर्ग निगम और दुर्ग निगम में पदस्थ जावेद को भिलाई निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *