
गोविंदा चौहान । भिलाई। जिला पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एडिशन एसपी रैंक की अधिकारी ऋिचा मिश्रा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने आदेश किया है। आदेश के मुताबिक अब तक एंटी साइबर एंड क्राइम यूनिट (एसीसीयू) एवं साइबर सेल की जिम्मेदारी निभाने वाली क्राइम एएसपी ऋिचा मिश्रा को पद से हटाकर ट्रैफिक एएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश सोमवार को जारी हुआ। आदेश वायरल होने के बाद महकमे में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। अधिकारी व कर्मचारी यह चर्चा कर रहे हैं कि ऋिचा मिश्रा को कप्तान साहब ने प्रोमोशन दिया या डिमोशन थमा दिया है। इस आदेश के बाद अंदर खानों में बड़े अधिकारियों के बीच अनबन की चर्चा को भी हवा मिल गई है।
