पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज

बालोद । पूर्व वन मंत्री मो. अकबर के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में भारतीय न्याय सहिंता की धारा 108, 3(5) के तहत बालोद जिले के डोंडी थाने में FIR दर्ज किया गया है।

शिक्षक देवेंद्र ठाकुर की जेब में मिले सुसाइड नोट में लिखा है, मेरे मौत के लिए हरेंद्र नेताम, मदार खान, प्रदीप ठाकुर सहित “पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर” को जिम्मेदार है। जिन्होंने नौकरी दिलाने के नाम से पैसा लिए है और पैसा वापस नहीं कर रहे है।

मामले की जांच में पुलिस अधिकारी ने बताया कि 3 सितंबर को देवेंद्र ठाकुर नाम के एक शिक्षक ने सुसाइड किया था। जिसके बाद उनके शव का पंचनामा किया गया था। जांच में मृतक शिक्षक के जेब से सुसाइड नोट मिला था। जिसमें हरेंद्र नेताम, मदार खान, प्रदीप ठाकुर सहित “पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर” नाम लिखा हुआ है।

आगे की कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि 3 सितंबर को आत्महत्या करने वाले शिक्षक देवेंद्र ठाकुर की जेब से सुसाइड नोट मिला था जिसमें हरेंद्र नेताम, मदार खान, प्रदीप ठाकुर सहित “पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर” को जिम्मेदार ठहराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *