भिलाई BSP क्षेत्र के छोटे फुटकर व्यापारियों के मुद्दों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह जी से भाजपा नेता प्रवीण सोनी ने किया भेंट


भिलाई । बीएसपी क्षेत्र अंतर्गत फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले छोटे व्यापारियों को व्यवसाय की अनुमति बाबत विषयांतर्गत भेंट हुई। बीएसपी क्षेत्र के अंतर्गत छोटे फुटकर व्यापारी जो फुटपाथ पर व्यापार करते हैं उनके साथ बीएसपी के अधिकारी दुर्व्यवहार करते हैं तथा सामान जप्त कर लेते हैं जिससे छोटे फुटकर व्यापारियों का नुकसान होता है यह व्यापारी भारत के सांस्कृतिक पर्वों पर अपनी छोटी-छोटी दुकान खाने-पीने की वस्तुओं का व्यापार करते हैं एवं जीवन यापन करते हैं जैसे की फलों के ठेले सब्जियों के ठेले खाद्य सामग्री सजावट सामग्री हिंदू पर्वों पर उपयोग में आने वाली वस्तुओं का व्यापार करते हैं इन छोटे फुटकर व्यापारियों को बीएसपी के अधिकारी अनायास परेशान करते हैं एवं उनके सामान को जप्ती करके उन छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से नुकसान होता है।


बीएसपी क्षेत्र में छोटे फुटकर व्यापारियों पर कृपा करते हुए उन्हें पर्वों पर व्यापार करने की अनुमति प्रदान करने की मांग व आग्रह किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी ने आश्वस्त किया कि छोटे फुटकर व्यापारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव हित में काम करती है और दृढ़ता से साथ रहती है निश्चित ही उन छोटे व्यापारियों के हित में बीएसपी से संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनको सहयोग प्रदान कीया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *