एयरफोर्स जवान के साथ ट्रांसपोर्टर ने की धोखाधड़ी, 27 लाख ट्रक का सौदा कर ट्रक नहीं किए सुपुर्द


गोविंदा चौहान । भिलाई। एयर फोर्स के जवान के साथ ट्रांसपोर्टर ने 27 लाख रुपए धोखाधड़ी की। ट्रांसपोर्टर ने जवान से दो ट्रक का सौदा किया। सौदे के मुताबिक ट्रक से होने वाली आमदनी से ट्रक के ऋण की किश्त अदा करनी थी। लेकिन उसने ऐसा कुछ नहीं किया। शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-6 निवासी मनीष कुमार शर्मा शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी के मुताबिक वो एयर फोर्स में कार्यरत हैं। उसने अजय सिंह निवासी सेक्टर 6 के हक-स्वामित्व की दो ट्रक का पंजीकृत स्वामी है । जिसें व्यवसायिक कार्य के लिए रुपयों की आवश्यकत होने पर अजय सिंह द्वारा उक्त दोनों वाहनों को मनीष कुमार शर्मा को विक्रय करने के लिए कहां। जिस पर मनीष ने दोनों वाहनों को 12 लाख रुपए रुपए एंव 15 लाख रुपए वाहन की कुल कीमत 27 लाख रुपए में क्रय किया गया था। मनीष ने अजय सिंह को 18 अक्टूबर 2022 को 27 लाख रुपए भुगतान कर दिया गया था। सौदा पूरा होने के बाद अजय सिंह ने मनीष को आश्वासन दिया गया था कि दोनों वाहन चोला मण्डलम कम्पनी से फायनेंस किया गया है । जिसकी सभी किश्त उसके द्वारा भुगतान की जाएंगी। इसके अलावा वाहन से होने वाले आय को मनीष को प्रदान करेगा। दोनों ही वाहनों के विक्रय का इकरारनामा पिछले साल 24 मार्च को दो गवाहों के समक्ष किया। लेकिन विक्रेता अजय सिंह ने दोनों वाहनों की ऋण की किश्त का भुगतान नहीं किया और ना ही उक्त वाहनों से हुए आय का भी भुगतान जवान को किया। इस पर ट्रांसपोर्टर द्वारा की जा रही धोखाधड़ी का एहसास होने पर मनीष कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *