सुपेला की डेरा बस्ती में दो युवकों से छिनताई, जेब में रखा पर्स और मोबाइल छीनकर फरार


गोविन्दा चौहान । भिलाई l रात में फाइनेंस कंपनी के कर्मी छिनतई का शिकार हो गए। जुनवानी डेरा बस्ती के पास तीन बदमाश उसके हाथ में लगा मोबाइल और दोस्त पर्स छीनकर फरार हो गए।
स्मृति नगर निवासी त्रिलोक साहू (26वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया शिकायतकर्ता फायनेंस कंपनी मे काम करता है। प्रार्थी अपने मित्र ईश्वर श्रीवास के साथ रायपुर से अपना काम कर वापस आया था। रात करीब 12.30 बजे डेरा बस्ती शिव मंदिर के पास सुपेला से गुजर रहा था। उसी समय तीन बदमाशों ने दोनों को घेर लिया। इस पर दोनों घबरा गए। अनहोनी की आशंका के चलते उन्हें कुछ समय नहीं आया। इस एक बदमाश ने उसके हाथ में रखा मोबाइल छीन लिया। उस दौरान दूसरे बदमाश ने ईश्वर श्रीवास के पीछे के जेब से पर्स छीन लिया। मोबाइल और पर्स उनके हाथ में आते ही तीन बदमाश भाग खड़े हुए । उन्होंने आवाज लगाकर उनका पीछा किया। लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर कही भाग निकलने। इस पर थाने में जाकर घटना की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने धारा धारा 304 (2) के तहत अपराध दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *