मेहमानी खाने ठेकेदार ससुराल गया, पीछे से 1.50 लाख रु. के जेवर किए पार, आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

गोविंदा चौहान । भिलाई: सुपेला थाना में 29 अगस्त को प्रार्थी हेमंत कुमार सिन्हा रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने परिवार सहित घर मे ताला लगाकर अपने ससुराल राजनांदगांव गया था जो वापस घर आया तो उसके घर का ताला टुटा हुआ था और आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर तथा नगदी रकम को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले का खुलासा करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी की तलाश के दौरान सूचना मिली कि पांच रास्ता सुपेला के पास एक व्यक्त्ति सोने चांदी के जेवरात लेकर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए पांच रास्ता सुपेला पहुंची पुलिस को आते देख संदेही भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेही से पुछताछ करने पर अपना नाम योगेश्वर कुमार टंडन पांच रास्ता सुपेला का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात कीमती करीबन 1 लाख 50 हजार रूपये जप्त किया गया। जिसे प्रार्थी हेमंत कुमार सिन्हा के मकान से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी योगेश्वर कुमार टंडन को गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड में दुर्ग जेल भेजा गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में सउनि राजेश सिंह, प्रआर. उपेन्द्र सिंह, आरक्षक विशाल सिंह, सुरेन्द्र गिरी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *