शंकराचार्य अस्पताल की पार्किंग से बाइक चुराने वाला गिरोह पकड़ाया, 8 महीने में 11 दो पहिया वाहन चुराए


भिलाई. । स्मृति नगर चौकी अंतर्गत शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के पार्किंग वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 10 लाख से ज्यादा कीमत के 11 वाहन जप्त किए हैं. वरादात को अंजाम दने वाला मुख्य आरोपी शंकार अस्पताल का सिक्योरिटी गार्ड था। उसने गैंग बनाकर वारदात को अंजाम दे रहा था।
एएसपी सुखनंदर राठौर ने बताया कि लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आने के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीव फुटेज एवं मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओ के आधार पर पतासाजी की, दौरान पतासाजी प्रकरण के मुख्य आरोपी आकाश चौबे को पकड़ा गया, जिसे कड़ाई से पूछताछ करने पर काफी गोल मोल जवाब देने के बाद बताया कि वह शंकराचार्य अस्पताल में सिक्युरिटी गार्ड का काम करता है, जिसे पार्किंग एरिया के बारे में पूरी जानकारी है। उसने अपने अन्य साथी सतीश सिन्हा (एम्बुलेंस चालक), अजय चौहान मिलकर योजना बनाये कि पार्किंग एरिया में सैकड़ो गाडी कड़ी रहती है, शंकराचार्य अस्पताल के स्टाफ होने के कारण कोई हम पर शक नही करेगा योजनाबध्द तरीके से आकाश चौबे एवं उसके साथी मिलकर पार्किंग में खडी मोटर सायकल का लॉक तोड़कर चोरी कर ले जाते थे और अपने जान पहचान वालो को सस्ते दामो में बेच देते थे। इस तरह आरोपियों ने बीते 8 से 9 माह में 11 बाइक चोरी की। इसमें से 5 गाड़ियों की बिक्री कर चुके थे, प्रकरण में आरोपियों द्वारा गिरोह बनाकर संगठित होकर वाहन चोरी करना पाये जाने से धारा 112 बीएनएस जोड़ा गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *