
गोविंदा चौहान । भिलाई। बाथरुम के लिए रुके युवक के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने वाले तीन युवको के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। कुम्हारी पुलिस ने बताया कि रिसाली निवासी आलोक तिवारी आरडीएनए ग्लोबल सेल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड समता कालोनी रायपुर में फायनेंस में काम करता है। 27 अगस्त को पीड़ित डयूटी से काम कर घर लौट रहा था। इस दौरान कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास बाथरूम करने अपनी बाइक को पीड़ित ने रोका तभी तीन ्ज्ञात युवक पैदल आए और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर फरार हो गए। घटना के समय पीड़ित के जेब से मोबाइल, पर्स गिर गया था। जिसे तलाश करने पर मिल गया। पर्स में पांच हजार रुपए गायब था। घटना में पीड़ित के दाहिने ऑख व नाक के उपर, दांत मे चोट आई है।