दामाद की हत्या , सास व पत्नी गिरफ्त में

गोविंदा चौहान । भिलाई। दामाद के हत्या मामले में पुलिस ने सास और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 103, 238, 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है। रानीतराई पुलिस ने बताया कि ग्राम मोखली निवासी टिकेश्वर देशमुख का दो साल पहले अनीता देशमुख से शादी कर किया था। मृतक का आए दिन टिकेश्वर शराब पीकर अपनी पत्नी और सास भारती वर्मा को परेशान करता था। 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का दिन था। भारती अपनी बेटी नातिन को लेकर बस्ती तरफ गई थी। कृष्ण जन्माष्टमी देखकर अपने नातिन के साथ वापस घर आई तो टिकेश्वर देशमुख ने आग की लूठी को पकड़कर अपनी सास भारती को मारने का प्रयास करने लगा। इससे परेशान सास ने अपने दमाद टिकेश्वर देशमुख को गैंती की धार से नाक के पास चेहरा में कई बार वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना में उसकी मौत हो गई। टिकेश्वर को मारते हुए भारती की बेटी ने देख लिया था। भारती ने घटना को लेकर किसी को भी नहीं बताया। पुलिस ने आरोपीया भारती वर्मा .अनीता देशमुख को हत्या कर साक्ष्य छुपानें के आरोप में पकड़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *