
रायपुर । छत्तीसगढ़ में 2022 बैच के 4 परिवीक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में पदस्थापित किया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ये अधिकारी निम्नलिखित पदों पर पदस्थापित किए गए हैं:
- विमल कुमार पाठक: कोरबा जिले में दर्री के नगर पुलिस अधीक्षक
- आकाश श्री श्रीमाल: जगदलपुर के सिटी एसपी
- अक्षय प्रमोद सभद्रा : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर
- अजय कुमार : पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन रायपुर
इन अधिकारियों को दूसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पदस्थापित किया गया है।
