नगर निगम भिलाई के जोन क्रमांक 05 में निगम इंजिनियर के साथ की गई गाली गलौच के साथ झकड़ा।

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक 05 में इंजिनियर दीपक देवांगन के साथ असामाजिक तत्वो द्वारा आकर गाली-गलौच एवं झगड़ा किया गया। उन्हे देख लेने की धमकी भी दिया। इसके लिए नगर निगम भिलाई के अधिकारी, कर्मचारियो में व्यापक रोश है। इंजिनियर, अधिकारी, कर्मचारीगण एकत्रित होकर सेक्टर 06 कोतवाली थाना जाकर एफ.आई.आर. दर्ज कराने पहुंचे।
गौरतलब है, कि नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी अपने सीमित संसाधन में सुबह, दोपहर, साम बारिश हो या रात्र विषम परिस्थितियो में अपने दायित्वो का निर्वहन करते है। अगर किसी के प्रति कोई शिकायत है उसका एक तरीका होता है।

लिखित में उच्च अधिकारियो से शिकायत कर सकते है। किसी भी अधिकारी के चेम्बर में घूस जाना, उनका कालर पकड़ना, उसके साथ गाली गलौच करना यह कदापी क्षम्य नहीं है। निगम के अधिकारी कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे है। उन्होने प्रशासन से उचित कार्यवाही करने की मांग की है। इसमे निगम के युनियन के पदाधिकारी भी पूर्ण रूप से सहयोगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *