
गोविंदा चौहान । भिलाई l जिले में एसीबी ने जिले में एक बार फिर दबिश दी है। नेहरू नगर ईस्ट निवासी होटल व्यवसाय अनिल कुमार पाठक के होटल एवं निवास में शुक्रवार सुबह एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा छापा मारा। नेहरू नगर ईस्ट निवासी होटल व्यवसाय अनिल कुमार पाठक के घर एवं होटल न्यू हैप्पी हॉर्स नेहरू नगर में एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम चार वाहनों में पहुंची। टीम द्वारा पहुंचते ही घर एवं होटल दोनों में ही दस्तावेजों की जांच की जा रही है। टीम द्वारा व्यवसाई को अपने साथ ले जाने की भी चर्चा है । छापा के दौरान क्या कुछ मिला है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।