गोविन्दा चौहान ।भिलाई। सुबह तेज रफ्तार से आ रही वाहन ने सड़क पर चल रहे मवेशियों को अपने चपेट में ले लिया। घटना में 9 मवेशी मृत हालत में सड़क पर पड़ी मिली। वहीं 2 मवेशी जीवीत है। हादसा शिवनाथ नदी के पुल के ऊपर हुआ। सुबह -सुबह सड़क खाली होने के कारण मवेशी चरने निकले थे लेकिन तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर बैठे मवेशियों को जोरदार ठोकर मार दी। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पुलगांव पुलिस पहुची और मवेशियों को सड़क से हटाया गया। जीवित मवेशियों को गौशाला भेजा गया है। घटना की शिकायत ग्राम अंजोरा ख निवासी श्रीकांत बैरागी ने किया है। सुबह अपने काम से श्रीकांत सुबह 6.30 बजे अंजोरा से दुर्ग व्यापारिक काम से निकले थे। तभी शिवनाथ नदी पुल के उपर सड़क पर मवेशी घायल अवस्था में पड़े मिले। कुछ मवेशी जीवित थे। तुरंत सूचना पुलिस को दिया गया। पुलिस आसपास में लगे सीसी कैमरे को खंगाल रही है। मवेशियों को कूचलकर फरार होने वाले वाहन चालक की जानकारी जुटा रही है। सीसी कैमरे के फुटेज में वाहन चालक का शिनाख्त पुलिस ने कर लिया है। मामले में पुलगांव पुलिस जांच में जुटी हुई है।
