पति ने की पत्नी की हत्या 10 दिन पूर्व ही हुआ था प्रेम विवाह

क्राइम रिपोर्टर
भिलाई/जामुल:
जामुल था ना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की उसके पति ने ही बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जामुल निवासी विवेक गुप्ता ने 30 अप्रेल को ही संतोसीपारा कैम्प 2 निवासी युवती चित्रलेखा उम्र 27 से प्रेम विवाह किया था।

लेकिन पत्नी से किसी बात को लेकर पति से कुछ ही दिन बाद से विवाद होने लगा।9 अप्रेल की रात दोनों मे विवाद हुआ जिसके बाद से आरोपी पति ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।10 अप्रेल को ज़ब आरोपी विवेक गुप्ता की माँ ज़ब अलग रह रही बेटे बहु से मिलने आई तब देखा की बहु का शव बहूत ही गंभीर हालत मे घर मे बिस्तर पर पड़ा हुआ था। आरोपी युवक की माँ ने 112 को कॉल कर लगभग दोपहर 3 बजे घटना की जानकरी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर सीएसपी छावनी, जामुल थाना प्रभारी गौरव पाण्डेय अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

जामुल थाना प्रभारी गौरव पाण्डेय ने बताया की आरोपी युवक विवेक गुप्ता उम्र 36 वर्ष लक्ष्मी पारा वार्ड 5 जामुल का निवासी है। हाल ही मे उसने संतोसीपारा निवासी चित्रलेखा उम्र 27 वर्ष से प्रेम विवाह किया था। लेकिन अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है। जल्द ही हत्या के पीछे के कारणों का पता कर लिया जायेगा। पुलिस ने मामले मे मर्ग क़ायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

वर्जन:सीएसपी छावनी कौशलेन्द्र देव पटेल ने बताया की आरोपी पति नशे का आदि है।पुलिस ने उसे नशे की हालत मे गिरफ्तार किया है।हत्या के पीछे के कारणों को पुलिस खंगाल रही है।जल्द ही हत्या के पीछे के कारणों का पता लगा लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *