
थाना उतई क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से लोहे की सेंटरिंग प्लेट चोरी के प्रकरण में पुलिस ने त्वरित विवेचना करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की सामग्री एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।
दिनांक 21.08.2026 को प्रार्थी बाबूलाल साहू, उम्र 62 वर्ष, निवासी हथखोज पारा, उतई द्वारा थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह बिल्डिंग ठेकेदार का कार्य करता है। ग्राम उमरपोटी भाठा में डमडम पाण्डेय की बाड़ी के पास निर्माणाधीन मकान में उसका निर्माण कार्य चल रहा है, जहां लगभग 200 नग लोहे की सेंटरिंग प्लेट एवं फर्मा रखा हुआ था।
दिनांक 19.08.2026 की शाम प्रार्थी निर्माण स्थल से गया था। दिनांक 20.08.2026 की सुबह वापस आने पर निर्माण स्थल से लगभग 63 नग लोहे की सेंटरिंग प्लेट, कीमत लगभग ₹45,000, चोरी होना पाया गया।
रिपोर्ट पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 431/2026, धारा 303(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई।
पुलिस द्वारा संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा घटना में शामिल होना तथा महिन्द्रा पिकअप वाहन के माध्यम से चोरी की सामग्री ले जाना बताया गया। पूछताछ एवं आरोपियों की निशानदेही के आधार पर चोरी गई सेंटरिंग प्लेट में से 45 नग बरामद किए गए तथा घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा पिकअप वाहन भी बरामद किया गया।
प्रकरण में चोरी की संपत्ति के क्रय-विक्रय से संबंधित भूमिका की जांच के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपियों को दिनांक 22.08.2026 को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपियों द्वारा निर्माणाधीन मकान में रखी लोहे की सेंटरिंग प्लेट को अवसर देखकर महिन्द्रा पिकअप वाहन के माध्यम से चोरी कर ले जाया गया तथा चोरी की सामग्री को अन्य व्यक्ति को बेचने का प्रयास किया गया।
घटना स्थल
डमडम पाण्डेय की बाड़ी के पास, ग्राम उमरपोटी भाठा, थाना उतई क्षेत्र, जिला दुर्ग स्थित निर्माणाधीन मकान।
आरोपी का नाम
- अजय ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, निवासी मिनीमाता पारा, स्टेशन मरौदा, थाना उतई, जिला दुर्ग।
- ईश्वर निषाद, उम्र 27 वर्ष, निवासी मिनीमाता पारा, स्टेशन मरौदा, थाना उतई, जिला दुर्ग।
- चन्द्रहास आडिल, उम्र 25 वर्ष, निवासी सूर्यनगर, नवीन पार्षद के घर के पीछे, स्टेशन मरौदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
- ललित साहू, उम्र 57 वर्ष, निवासी आर्यनगर कोहका, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
- लोहे की 45 नग सेंटरिंग प्लेट, कीमत लगभग ₹45,000।
- घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 PD 8657, कीमत लगभग ₹3,00,000।
अपराध क्रमांक एवं धाराएं
अपराध क्रमांक 431/2026, धारा 303(2), 317(2), 3(5) BNS।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक मेघराज चेलक, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव, ध्रुवनारायण चन्द्राकर, अजय देवांगन, अविनेश प्रताप सिंह एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि निर्माणाधीन स्थलों, दुकानों एवं अन्य स्थानों पर रखी सामग्री की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा चोरी की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस को सूचना दें। संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही जारी रहेग