
भिलाई । भिलाई के कोहका में सर्व हिन्दू महिला समाज के तत्वावधान में सावन की हरियाली और तीज की खुशियों के बीच तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर उत्साह और उमंग के साथ तीज पर्व मनाया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच आपसी प्रेम, अपनत्व और भाईचारे का संदेश देखने को मिला। हरी साड़ी और पारंपरिक परिधान में पहुंची महिलाओं ने समारोह की रौनक बढ़ाई। आयोजन में तीज पर्व की परंपराओं और संस्कृति को जीवंत रखने के साथ महिलाओं के मिलन और संवाद का अवसर भी मिला।

कार्यक्रम में सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं दिव्या भसीन की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष भिलाई खीटी कौशिक, कन्हैया सोनी, पूर्व महापौर नीतू लोधी, तुलसी साहू, प्रमिला दुबे सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और तीज की खुशियां साझा कीं। आयोजन ने पारंपरिक संस्कृति और महिला एकजुटता का सुंदर संदेश दिया।
