उतई में अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 30 पौवा देशी शराब जब्त

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उतई थाना पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब (5.4 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उतई स्थित बिजली कार्यालय के पीछे एक व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान देवराज यादव उर्फ छोटू (39 वर्ष), निवासी मीलपारा, उतई के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक थैले में रखी 30 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से अवैध शराब की बिक्री कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *