कबीरधाम में तेज रफ्तार हाइवा का कहर: बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, चालक फरार


कवर्धा। कबीरधाम जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। लोहारा थाना क्षेत्र के बानो बैरियल के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुनिया निवासी अर्जुन बैगा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज गति से आ रही हाइवा ने बाइक सवार अर्जुन बैगा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया और हाइवा उसके सिर के ऊपर से गुजर गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर लोहारा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। वहीं, युवक की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *