साड़ी का फंदा बनाकर युवक झूला , बबुल के पेड़ पर

सत्येन्द्र बडघरे कवर्धा – कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम चरडोंगरी में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के कुछ लोगों ने कोठार रोड पर बबुल के झाड़ में एक युवक का शव झूलते हुए देखा , युवक ने साड़ी का फंदा बनाकर खुद कुशी कर ली थी खबर मिलते ही मानो जैसे पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पिपरिया पुलिस को दी सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस ने मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी और टिम के साथ घटनास्थल पर रवाना हुई, मौके पर पहुंच कर पिपरिया पुलिस पहुंचकर युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा वही पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया है ,गया बताया जा रहा है मृतक ग्राम चरडोंगरी का रहने वाला है वही मृतक की पहचान परमानंद साहू पिता संतलाल साहू उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है घटना सुबह 6:00 बजे की है फिरहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है आगे की कार्यवाही पिपरिया पुलिस के द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *